You are currently viewing Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana

क्या है Kanya Sumangala Yojana ?

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच में सुधार करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है Kanya Sumangala Yojana ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी कन्याओं को ₹15000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी है।राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के तहत बालिकाओ को 15000 रूपये की कुल धनराशि दी जाएगी और बालिकाओ को दी जाने वाली कुल धनराशि 6 किश्तों में दी जाएगी | इस कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कन्याओ के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख या इससे कम ही होनी चाहिए | उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना का कुल बजट 1200 करोड़ रूपये रखा गया है |

Rajasthan Scholarship Scheme 2022

Kanya Sumangala Yojana का लाभ ?

  • Kanya Sumangla Yojana एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
  • यह योजना राज्य में बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण,और स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित सभी बाधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
  • उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3लाख या उससे कम ही होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकते है ।
  • इस योजना के अंतर्गत एक ही परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।यदि राज्य की कोई भी महिला अपनी दूसरी डिलीवरी के समय जुड़वा बच्चों को जन्म देती है तो तीसरी लड़की भी योग्य होगी।

कन्या सुमंगला योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज ?

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए ।
  • राशन कार्ड होना चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
  • यदि बेटी गोद ली है तो गोद लेने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को Kanya Sumangala Yojana की Offical Website पर जाना है |
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा इसके बाद आपको होम पेज पर Citizen Service Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है |
  • रजिस्ट्रेशन से पहले आपको नियम दिखाई देंगे जिसके नीचे आपको मै सहमत हूँ के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर एक नया पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरनी है।
  • इसके बात आप को OTP डालना है।
  • इस तरह से आप का आवदेन पूरा होगा।

 

 

Spread the love

Leave a Reply